Drishyam 3 Review: विजय सालगांवकर की कहानी को मिला परफेक्ट क्लोजर

drishyam-3-movie-review-hindi-ajay-devgn-jaideep-ahlawat

कुछ franchises ऐसी होती हैं जिनसे audience की expectations इतनी high हो जाती हैं कि तीसरी फिल्म बनाना खुद एक risk बन जाता है। Drishyam 3: The Conclusion उसी category की फिल्म है।

और honestly, फिल्म स्टार्ट होने से पहले हमें लगता है कि क्या इस कहानी को सच में तीसरी बार खींचने की जरूरत थी? वो भी तब जब हमने मोहनलाल वाली दृश्यम 3 देख रखी हो, जो जबरदस्ती बनाई गई थी. फिर हिंदी वाली दृश्यम 3 स्टार्ट होती है, फिर Vijay Salgaonkar screen पर आता है… और आपको याद आ जाता है कि भाई, ये आदमी normal नहीं है।

फिल्म वहीं से game शुरू करती है जहां Salgaonkar family की पुरानी problems पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। एक तरफ परिवार अपनी जिंदगी normal करने की कोशिश कर रहा है, दूसरी तरफ पुराना मामला फिर से सिर उठाता है। लेकिन इस बार Vijay के सामने सिर्फ पुलिस नहीं है।इस बार सामने है Jaideep Ahlawat. और यही फिल्म का सबसे मजेदार part है।

Ajay Devgn — बोलने के लिए हमेशा मुंह खोलने की जरूरत नहीं

Ajay Devgn ने Vijay Salgaonkar को जिस तरह play किया है, वो genuinely अलग level का काम है। यहां Vijay बड़े-बड़े dialogues देकर smart साबित नहीं होता। उसकी खामोशी, expressions और छोटे-छोटे reactions ही उसकी पूरी personality बना देते हैं। कई moments में आपको लगेगा कि सामने वाला पूरा plan explain कर रहा है और Vijay बस चुपचाप सुन रहा है। लेकिन उसके चेहरे को देखकर एक ही thought आता है: “भाई के दिमाग में कुछ तो चल रहा है…” और यही Vijay की सबसे बड़ी ताकत है।

Jaideep Ahlawat फायर हैं … इस फिल्म को छोड़ने के लिए अक्षय खन्ना को अफ़सोस होगा

अगर Ajay Devgn फिल्म की calm energy हैं, तो Jaideep Ahlawat उसकी पूरी opposite energy हैं। उनकी entry के बाद film का tension level instantly बढ़ जाता है। उनका character Vijay को सिर्फ investigate नहीं करता, बल्कि उसके confidence को लगातार challenge करता है। दोनों के बीच की mental chess फिल्म को काफी interesting बनाती है। और honestly, Jaideep का screen presence ऐसा है कि वो scene में हों तो automatically attention उन्हीं पर चला जाता है।

Vijay vs Tomar = calm vs chaos. यही clash फिल्म को carry करता है। जयदीप का कैरेक्टर जिस तरह से लिखा गया है और उन्होंने जिस तरह से इसे प्ले किया है। अक्षय खन्ना को वाकई में इस फिल्म को छोड़ने का अफ़सोस होने वाला है।

Story: “Ab kya karega Vijay?”

Drishyam franchise की सबसे बड़ी USP हमेशा यही रही है कि audience को पता होता है कि Vijay कुछ न कुछ जरूर करेगा – बस सवाल ये होता है:“इस बार करेगा क्या?” Drishyam 3 इसी curiosity को काफी अच्छी तरह maintain करती है।Story में investigation, evidence, courtroom drama और psychological mind games लगातार जुड़ते जाते हैं।

सबसे interesting बात ये है कि फिल्म सिर्फ पुराने formula को repeat करने की कोशिश नहीं करती। कहानी अपने तरीके से आगे बढ़ती है और Vijay के character को एक नई situation में डालती है। हाँ, बीच में कुछ portions थोड़े लंबे लगते हैं और शुरुआती setup को momentum पकड़ने में थोड़ा वक्त लगता है। लेकिन once film अपने actual game में आती है, फिर attention हटाना मुश्किल है।

Tabu और Prakash Raj भी कम नहीं

Tabu एक बार फिर Meera Deshmukh के रूप में emotional weight लेकर आती हैं। उनका character पूरी कहानी के पुराने दर्द और revenge angle को alive रखता है। वहीं Prakash Raj legal battle में अपनी presence से फिल्म को एक अलग flavour देते हैं। उनके और Jaideep के characters की वजह से Vijay के लिए situation पहले से ज्यादा complicated महसूस होती है।

Climax — यही तो चाहिए था!

Drishyam franchise की हर फिल्म का असली test उसका climax होता है। और यहां भी makers आखिरी act में पूरा focus वापस उसी चीज पर ले आते हैं जिसके लिए audience theatre में आई है: Mind games. फिल्म का climax आपको याद दिलाता है कि Vijay Salgaonkar की सबसे बड़ी weapon कोई evidence, कोई lawyer या कोई पुलिस officer नहीं है। उसकी सबसे बड़ी weapon है कहानी। वह लोगों को वही दिखाता है जो वह दिखाना चाहता है। और यही character को इतना fascinating बनाता है।

Final Verdict

Drishyam 3 perfect फिनाले फिल्म है। बॉलीवुड में एक trilogy इससे ज्यादा परफेक्ट फेयरवेल नहीं मिल सकता था. Ajay Devgn की controlled performance, Jaideep Ahlawat की intensity, courtroom tension, लगातार बदलती परिस्थितियां और एक ऐसा climax जो आपको screen से जोड़े रखता है — ये सब मिलकर फिल्म को एक solid theatrical thriller बनाते हैं।

सलाह

बस एक बात याद रखना—फोन मत देखना। क्योंकि यहां दो मिनट miss किए तो हो सकता है Vijay ने अगले 20 मिनट का पूरा game already set कर दिया हो.

Verified by MonsterInsights