Flash

रवि किशन के वायरल ‘Money Follows My Brother’ मीम पर बना गाना, T-Series ने जारी किया टीजर

/entertainment/bollywood/ravi-kishan-money-follows-my-brother-song-t-series

Ravi Kishan Money Follows My Brother Song: अभिनेता रवि किशन का वायरल डायलॉग अब सिर्फ मीम नहीं रहा। सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका ‘Money Follows My Brother’ अब एक ऑफिशियल गाने के रूप में सामने आने वाला है। T-Series ने इस गाने का टीजर जारी कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। गाना 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगा।

मीम से म्यूजिक वीडियो तक पहुंचा रवि किशन का डायलॉग

रवि किशन पिछले कुछ समय से अपने इंटरव्यू और पब्लिक अपीयरेंस के वायरल क्लिप्स की वजह से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ उनका ‘Money Follows My Brother’ वाला डायलॉग, जिसे अब T-Series ने बाकायदा एक गाने का रूप दे दिया है।

इस वायरल लाइन की शुरुआत राज शमानी के पॉडकास्ट से हुई थी। बातचीत के दौरान रवि किशन से पहचान और पैसे में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया था। उन्होंने पहचान को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पहचान के पीछे पैसा खुद आता है। इसी जवाब का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर मीम बन गया और देखते ही देखते Gen-Z के बीच खूब वायरल हुआ।

T-Series ने जारी किया गाने का टीजर

T-Series की ओर से जारी किए गए टीजर में एक मां और बेटे को कार में बैठे दिखाया गया है। मां अपने बेटे से उसके भविष्य और पढ़ाई को लेकर सवाल करती है। इसके बाद रवि किशन की आवाज सुनाई देती है और वायरल मीम लाइन को नए म्यूजिकल अंदाज में पेश किया जाता है।

टीजर में रवि किशन भी नजर आते हैं और अपने चर्चित अंदाज में ‘Money Follows My Brother’ वाली लाइन दोहराते हैं। इस तरह सोशल मीडिया का वायरल मीम अब एक फुल-फ्लेज्ड म्यूजिक वीडियो में बदल गया है।

11 सितंबर को रिलीज होगा गाना

‘Money Follows My Brother’ गाना 11 सितंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा। T-Series के इस ऐलान के बाद फैंस को पूरे गाने का इंतजार है।

खास बात यह है कि रवि किशन ने खुद भी इस मीम कल्चर को काफी सहजता से अपनाया है। उन्होंने पहले कहा था कि Gen-Z ने उन्हें अपने तरीके से स्वीकार किया और सोशल मीडिया पर उनके पुराने क्लिप्स को नए अंदाज में लोकप्रिय बनाया।

सोशल मीडिया पर फैंस का मजेदार रिएक्शन

गाने का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। किसी ने इसे ‘मौके पर चौका’ बताया तो किसी ने मजाक में कहा कि GTA 6 से पहले रवि किशन का मीम ही गाने में बदल गया।

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब तो “Trends follow my brother” भी होना चाहिए। कई लोगों ने रवि किशन के इस कदम को वायरल ट्रेंड को सही समय पर भुनाने का शानदार उदाहरण बताया।