DUSU Election Result 2026: ABVP ने फिर लहराया परचम

dusu-election-result-2026-abvp-yash-dabas-winners

DUSU Election Result 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं। चार केंद्रीय पदों के चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन विजयी रहे। अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने NSUI के विजय शंकर मीणा को करीबी मुकाबले में हराया।

DUSU Election Result 2026: किस पद पर कौन जीता?

अध्यक्ष पद पर बेहद करीबी मुकाबला

DUSU President Election 2026 में यश डबास और विजय शंकर मीणा के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा। मतगणना के दौरान कई राउंड में दोनों उम्मीदवारों के बीच बढ़त बदलती रही। 16वें राउंड के आंकड़ों में यश डबास को 18,786 और विजय शंकर मीणा को 18,707 वोट मिले थे। बाद में अंतिम नतीजे में यश डबास अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए।

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत

DUSU Vice President पद पर दीपांशु शोकीन ने जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान भी वह इस पद पर लगातार बढ़त बनाए हुए थे। 16वें राउंड में उन्हें 24,943 वोट मिले थे, जबकि ABVP के ईशू मौर्य 12,739 और NSUI के वीर चतरथ 3,496 वोट पर थे।

सचिव पद पर रिया छावड़ी विजयी

सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी ने जीत दर्ज की। मतगणना के 16वें राउंड तक रिया छावड़ी को 16,145 वोट मिले थे, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 12,223 वोट मिले थे। अंतिम परिणाम में रिया छावड़ी विजेता रहीं।

संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह जीते

संयुक्त सचिव पद पर भी मुकाबला काफी नजदीकी रहा। शुरुआती और मध्य राउंड में अलग-अलग उम्मीदवारों के बीच बढ़त बदलती रही। अंतिम परिणाम में ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की।

Verified by MonsterInsights